झांसी मंडल रेल मुख्यालय की कैंटीन बनी कर्मचारियों की पसंद, अनुष्का इंटरप्राइजेज पर संचालन की जिम्मेदारी स्वादिष्ट नाश्ता और भोजन, स्वच्छता का ध्यान और उचित दाम—डीआरएम अनिरुद्ध कुमार की पहल से कैंटीन व्यवस्था में बदलाव

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल मुख्यालय स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की विभागीय कैंटीन की संचालन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले कार्मिक विभाग के माध्यम से नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर संचालित होने वाली कैंटीन अब ठेके पर अनुष्का इंटरप्राइजेज को सौंपी गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की पहल से लागू इस व्यवस्था के तहत रेलवे कर्मचारियों को उचित दामों पर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कैंटीन में चाय-समोसा से लेकर पूड़ी-सब्जी और छोले-भटूरे तक

अनुष्का इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित कैंटीन में चाय, समोसा, कॉफी, पूड़ी-सब्जी, इडली, लड्डू, भजिया, पकौड़ी और छोले-भटूरे सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का ध्यान रखते हुए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि कर्मचारियों को साफ-सुथरे वातावरण में नाश्ता और भोजन मिल सके।

झांसी मंडल के कर्मचारियों के लिए उपयोगी सुविधा

झांसी मंडल मुख्यालय होने के कारण ग्वालियर, ललितपुर, बांदा, महोबा, मुरैना और भिंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे अधिकारी और कर्मचारी विभागीय कार्यों के लिए यहां आते हैं। ऐसे में कार्यालय परिसर की कैंटीन उनके लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। अनुष्का इंटरप्राइजेज के संचालन से कर्मचारियों को कार्यालय में ही उचित दामों पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध हो रहा है।

विभागीय कैंटीन से ठेका व्यवस्था तक का सफर

पहले कैंटीन का संचालन कार्मिक विभाग के माध्यम से होता था, जिसमें रेलवे के दर्जनों कर्मचारी कार्यरत थे। अब ठेके पर संचालन की व्यवस्था लागू की गई है। कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उचित दरों का पालन महत्वपूर्ण रहेगा।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *