NCRES के केंद्रीय अध्यक्ष वी.जी. गौतम के पिता अवध बिहारी गौतम का निधन 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, 15 अक्टूबर को ग्राम विक्रमपुरा सानी से निकलेगी अंतिम यात्रा गौरव श्रीवास्तव, राजेंद्र परिहार, महेंद्र सेन और संजीव नायक सहित उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के NCRES पदाधिकारियों ने जताया शोक

 

 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (NCRES) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री वी.जी. गौतम एवं श्री लाल बहादुर गौतम के पिता तथा अतुल गौतम और अनुज गौतम के दादाजी श्री अवध बिहारी गौतम का 91 वर्ष की आयु में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय अवध बिहारी गौतम की अंतिम यात्रा गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को उनके निज निवास ग्राम विक्रमपुरा सानी से निकाली जाएगी।

उनके निधन पर उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के NCRES पदाधिकारियों गौरव श्रीवास्तव, राजेंद्र परिहार, महेंद्र सेन और संजीव नायक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति! शांति! शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *