पश्चिम मध्य रेलवे के आईजी राजीव कुमार यादव राष्ट्रपति पदक से सम्मानित  रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस 2026 पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मिला सम्मान  आरपीएफ की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा ने प्रदान किया ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर जोन के रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ से सम्मानित किया गया। रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर यह सम्मान रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से पश्चिम मध्य रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल का गौरव बढ़ा है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *