उत्कल एक्सप्रेस के एस-4 कोच से पकड़ा गया ओडिशा का आरोपी, आरपीएफ ने पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट नवीन यादव

आगरा, 17 अक्टूबर। आरपीएफ आगरा छावनी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस के एस-4 कोच से ओडिशा में दर्ज मुकदमे के आरोपी को पकड़कर राजगंगपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आरपीएफ को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आगरा के माध्यम से सूचना और आरोपी की तस्वीर मिली थी। इसके बाद निरीक्षक चंद्रशेखर रजक के नेतृत्व में टीम ने आगरा छावनी स्टेशन पर ट्रेन की जांच की। इस दौरान तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अपने साथियों के साथ एस-4 कोच में मिला।

पकड़े गए आरोपी की पहचान महावीर नाग (28), निवासी तल्कीपाड़ा, राजगंगपुर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा के रूप में हुई। उसके खिलाफ राजगंगपुर थाने में मुकदमा संख्या 595/2026 भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज है। 17 अक्टूबर को राजगंगपुर से पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।

कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक चंद्रशेखर रजक के साथ सहायक उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर तथा अन्य आरपीएफ कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *