मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया – डबरा के पटवारी रूप सिंह यादव का प्रदेश स्तर पर सम्मान स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की प्रदेश में हुई सराहना

 

डबरा। मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आज पूरा प्रदेश गवाह बना है। कार्य की सराहना होना लगन का प्रमाण है। डबरा तहसील के पटवारी रूप सिंह यादव द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रदेश स्तर पर सराहना हुई है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उनके सराहनीय कार्य से डबरा का नाम रोशन हुआ है। उनकी कार्यशैली और जनसेवा की भावना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS | सम्पादक: आलोक प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *