आरपीएफ कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा की सतर्कता से टला हादसा झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस के दौरान दिखाई तत्परता

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता और तत्परता का परिचय दिया। गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर एसीपी रोकथाम ड्यूटी निभाते हुए उन्होंने एक व्यक्ति को ट्रेन के अंदर जाने से बचाया।

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल सुनील कुमार शर्मा की सजगता और समय पर की गई कार्रवाई सराहनीय रही। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण है। सुनील कुमार शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

उनका यह कार्य सराहनीय है और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *