क्या आपने भी पहनी है तुलसी की माला? तो भूलकर भी न करें ये गलितयां, वरना होगा भारी नुकसान

चलिए पढ़ते हैं तुलसी माला धारण करने के लाभ, नियम और सही विधि, ताकि आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सके।

सनातन धर्म में तुलसी की लकड़ी से बनी माला को अत्यंत पवित्र और चमत्कारी मानी जाती है। इसे गले में धारण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। हालांकि, शास्त्रों के अनुसार तुलसी की माला पहनने के कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करने पर ही इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

  • नियमानुसार तुलसी का माला धारण करने वाले साधक पर सदैव भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है।
  • जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सुख-शांति व समृद्धि आती है।
  • यह मन को शांत करने का काम करता है, साथ ही इससे आध्यात्मिकता बढ़ाती है और स्वास्थ्य में भी लाभ देखने को मिलता है।
  • यह माला नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा प्रदान करती है और एकाग्रता बढ़ाने का काम करती है।
  • तुलसी माला को स्नान करने के बाद, भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ गले में धारण करना चाहिए। तुलसी की माला पहनने के लिए सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। इसे अमावस्या के दिन धारण करने से बचना चाहिए। तुलसी माला पहनने के लिए ‘प्रदोष काल’ सबसे उत्तम माना गया है। आप किसी योग्य ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त भी निकलवा कर उसमें भी तुलसी माला धारण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *