बंगाल चुनाव 2026 से पहले पूर्व मेदिनीपुर में 1.27 करोड़ रुपये नकद जब्त, दो वाहनों से मिली राशि

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पूर्व मेदिनीपुर में नाका चेकिंग के दौरान 1 करोड़ 27 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। यह राशि दो वाहनों से मिली

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से महज कुछ दिन पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले में पुलिस की नाका चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

कुल 1 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि दो अलग-अलग वाहनों से जब्त की गई, जिससे चुनावी खर्च और संभावित वोटर प्रभावित करने की कोशिशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को जिले में स्थापित नाके पर दो वाहनों की तलाशी ली गई। एक कार से 1 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए, जबकि एक बस से 23 लाख रुपये मिले।

कार से बरामद राशि को तमलुक घाटाल कोऑपरेटिव बैंक से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस अब इसकी सत्यता की जांच कर रही है कि क्या यह बैंक की आधिकारिक राशि है या फिर चुनावी उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *