अखिलेश के दिमाग में तैयार है ‘प्लान 2027’, कांग्रेस का रोल और सीटों का गणित सब फाइनल .

उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव फिर से 2024 के फार्मूले से 2027 में बीजेपी को मात देने का प्लान बनाया है. सपा यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकरचुनाव लड़ेगी, जिसके लिए अखिलेश यादव के मन में सीट शेयरिंग से लेकर कांग्रेस की भूमिका तक का खाका तैयार ह

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिगुल फूंक चुके हैं. दादरी के बाद अब मुजफ्फरनगर में जनसभा करके अपने सियासी समीकरण को दुरुस्त करने की कवायद करते नजर आएंगे. इस तरह पश्चिमी यूपी पर खास फोकस कर रखा है, लेकिन 2027 में सत्ता की वापसी का पूरा प्लान अपने दिमाग में बना रखा है कि कैसे बीजेपी से मुकाबला करेंगे?

मिशन-2027 के लिए जो रणनीति बनाई है, उसका खुलासा रविवार को खुद करते हुए कहा कि अगले साल उनकी पार्टी फिर से सत्ता में लौटेगी. साथ ही ये भी भरोसा जताया कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन एकजुट रहेगा. उत्तर प्रदेश में 2024 की तरह ही सपा और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा. अखिलेश ने गठबंधन में कांग्रेस का रोल और सीट शेयरिंग का फाइनल फार्मूला भी अपने मन में तैयार कर लिया है. ये बात अलग है कि सपा के फार्मूले पर कांग्रेस रजामंद होती है कि नहीं, लेकिन अखिलेश ने 2027 में बीजेपी से मुकाबला करना और सत्ता में वापसी का खाका खींच रखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *