मुंबई: डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, स्लो लाइन रूट पर रेल सेवा बधित
डोंबिवली स्टेशन पर सोमवार सुबह एक खाली ट्रेन का कोच पटरी से उतर गया, जिससे मुंबई की सेंट्रल लाइन पर रेल सेवाएं बाधित हुईं। कलवा कार शेड से कल्याण जा रहा रैक पटरी से उतरने के कारण अप लाइन की ट्रेनें 15 मिनट से अधिक देरी से चलीं।
हालांकि, फिलहाल रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीमें मरम्मत का काम करने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेवाओं को सामान्य करने का काम जारी हैं। वहीं, एक यात्री ने बताया कि पटरी से उतरने की घटना का असर डोंबिवली और ठाकुरली के बीच सेंट्रल लाइन पर चलने वाली धीमी ट्रेनों पर पड़ा। सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी भी तय समय से पीछे चल रही हैं।










