वृंदावन से लौटते वक्त अचानक बिगड़ी उमा भारती की तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
वृंदावन से लौटते समय भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती की यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक तबीयत खराब हो गई
कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है और अच्छा महसूस कर रही हैं। साध्वी उमा भारती बेबाक हिंदुत्ववादी छवि के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।।
भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहीं साध्वी उमा भारती वृदावन बांके बिहारी के दर्शन कर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते लौट रही थीं।
अचानक उनको दर्द महसूस हुआ और तबियत खराब होने लगी। सुरक्षाकर्मी सबौता इंटरचेंज से काफिले को लेकर सीधे कैलाश अस्पताल जेवर पहुंचे। डॉक्टरों ने भर्ती कराने के बाद सभी जांच करते हुए उपचार शुरू दिया।
साध्वी की तबीयत खराब हाेने की सूचना पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, रबूपुरा चेयरमैन शशांक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज गोयल, अमित कौशिक, विकास चौधरी, अंकित जैन ने अस्पताल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।










