चेन्नई पर हैदराबाद की जीत के बाद काव्या मारन का ‘वाइल्ड’ सेलिब्रेशन, वायरल हो गया
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन ने जमकर जश्न मनाया और इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल-2026 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी समाप्त हुई तो लग रहा था कि इस पिच पर 194 रन का स्कोर पर्याप्त नहीं होगा। लेकिन मेजबान टीम ने नीतीश कुमार रेड्डी (2/31) और ईशान मलिंगा (3/29) की दमदार गेंदबाजी के दम पर सीएसके को 184 रन पर रोककर मैच 10 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम का मालकिन काव्या मारन का एक वीडियो वायरल हो रहा है,
पिछले मैच में गेंदबाजी से सभी का दिल जीतने वाले प्रफुल्ल पटेल काफी महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने अंतिम ओवर में 18 रन का बचाव करते हुए जैमी ओवरटन का विकेट लिया तो वहीं साकिब हुसैन ने अहम मौके पर शिवम दुबे को बोल्ड कर मैच को सनराइजर्स के पक्ष में मोड़ दिया और इस जीत ने काव्या को झूमने का मौका दिया।










