‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे सोहेल खान, Salman Khan और अर्पिता ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी खास शुभकामनाएं

  • बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो गए हैं।
  • बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान अब प्राइम वीडियो के हाई-स्टेक्स स्ट्रैटेजी बेस्ड रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। उनकी एंट्री के बाद बड़े भाई सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया के जरिए उनका हौसला बढ़ाया। सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोहेल खान की शो में एंट्री का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “आपको ढेरों शुभकामनाएं भाई.”
  • अगु स्टेनली ने भी की वाइल्ड कार्ड एंट्री

    सोहेल खान के साथ नाइजीरियन कंटेंट क्रिएटर अगु स्टेनली ने भी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की है। दोनों की एंट्री से शो में प्रतिस्पर्धा और रणनीतिक मुकाबले के और रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • अर्पिता खान ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

    सोहेल खान की एंट्री पर केवल सलमान खान ही नहीं, बल्कि उनकी बहन अर्पिता खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि उन्हें अब एहसास हुआ है कि वह सोहेल से कितनी सारी बातें करना चाहती हैं और पिछले कुछ दिनों से उनसे बात नहीं कर पाई  हैं। अर्पिता ने यह भी कहा कि वह उन्हें बहुत याद कर रही हैं और शो में देखने का बेसब्री से इंतजार है।

  • शो में जाने से पहले क्या बोले सोहेल खान

    शो में शामिल होने से पहले दिए एक इंटरव्यू में सोहेल खान ने कहा कि वह लंबे समय से इस तरह के रियलिटी शो देखते आ रहे हैं। हालांकि, उन्हें हमेशा लगता था कि ऐसे शो सलमान खान के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि ‘द अलायंस’ उन्हें इसलिए पसंद आया क्योंकि यह केवल इमोशंस और ड्रामे का नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजी और दिमाग का खेल है। उनके मुताबिक, बिना सामने वाले को एहसास हुए उसे मात देना इस शो की सबसे बड़ी चुनौती है।

    सोहेल खान का करियर और शो की खासियत

    सोहेल खान ने अपने करियर में अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और फिल्ममेकर के रूप में काम किया है। उन्होंने वर्ष 1997 में फिल्म ‘औजार’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। इसके बाद ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हेलो ब्रदर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। अभिनेता के रूप में वह ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘फाइट क्लब’, ‘हीरोज’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    ‘द अलायंस’ प्राइम वीडियो का हाई-स्टेक्स स्ट्रैटेजी बेस्ड रियलिटी शो है, जिसे अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में 16 सेलेब्रिटीज और कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *