समथर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के वांछित आरोपी को दबोचा न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जिला कारागार भेजा गया

रिपोर्ट नवीन यादव

 

झांसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को समथर पुलिस ने मुकदमा संख्या 25/2026 में वांछित आरोपी समीर खान पुत्र वहीद खान, निवासी मोहल्ला टूटागरहा, कस्बा व थाना समथर, जनपद झांसी, उम्र करीब 21 वर्ष को पांडोखर तिराहा के पास कस्बा समथर से गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना समथर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)(ii)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव, थाना समथर
आरक्षी 173 बलराम सिंह, थाना समथर

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपमा कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी के निर्देशन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *