झांसी में खुला मैकडॉनल्ड्स का पहला आउटलेट, घनाराम मॉल में ग्लोबल स्वाद की दस्तक घनाराम ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन, पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह यादव समेत गणमान्य लोग रहे मौजूद मैकडॉनल्ड्स की एंट्री से युवाओं में उत्साह, घनाराम मॉल में बढ़ी रौनक

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। दुनिया के मशहूर फास्ट फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स ने आखिरकार झांसी में अपनी दस्तक दे दी। घनाराम मॉल में मैकडॉनल्ड्स के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन घनाराम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही शहर में अंतरराष्ट्रीय फास्ट फूड ब्रांड के नए ठिकाने की शुरुआत हो गई।

उद्घाटन समारोह में पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह यादव, विजय सरावगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फीता कटते ही घनाराम मॉल में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बन गया।

मैकडॉनल्ड्स की झांसी में एंट्री शहर के बदलते खान-पान और आधुनिक जीवनशैली की तस्वीर को भी सामने रखती है। युवाओं के बीच खास पहचान रखने वाले इस ब्रांड के शुरू होने से अब झांसीवासियों को इसके लोकप्रिय फास्ट फूड का स्वाद शहर में ही मिल सकेगा।

घनाराम मॉल पहले से ही खरीदारी, खान-पान और मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है। सिनेपोलिस समेत कई प्रमुख ब्रांडों की मौजूदगी के बीच मैकडॉनल्ड्स के जुड़ने से मॉल की रौनक और बढ़ गई है।

उद्घाटन के बाद आउटलेट को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शहर के युवाओं और फास्ट फूड प्रेमियों के बीच मैकडॉनल्ड्स की शुरुआत चर्चा का विषय बनी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *