63 विद्यालयों के खिलाड़ियों से सजा ध्यानचंद स्टेडियम, खेल महाकुंभ का भव्य आगाज 25 खेलों में दिखेगा बालक-बालिकाओं का दमखम, मार्च पास्ट और मशाल परिक्रमा ने बढ़ाया उत्साह ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के 17वें जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का सैलाब

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 17वें जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स-2026 खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल महाकुंभ में जनपद के 63 विद्यालयों के बालक-बालिकाएं 25 खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदर विधायक रवि शर्मा, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मुनीश, मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र नगरिया ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और ऋषभ सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसके बाद विजेता, उपविजेता और द्वितीय उपविजेता को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफियों का अनावरण किया गया।

फाउंडेशन का ध्वज फहराए जाने के बाद विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए अतिथियों को सलामी दी। मशाल प्रज्वलन के बाद गत वर्ष की चैंपियन जय अकादमी के छात्र सचेत चतुर्वेदी ने मशाल लेकर पूरे परिसर की परिक्रमा की। खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मशाल का स्वागत किया।

समारोह में सेंट मेरी स्कूल मऊरानीपुर का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। खेल महाकुंभ में 25 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें जनपद के 63 विद्यालयों के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में नीता अवस्थी, ऋजू गुप्ता, इंजीनियर विजय सरावगी, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, राहुल तिवारी, अमित चिरवरिया, लखन लाल गुप्ता, आयोजन सचिव कमल मल्होत्रा, सुभाष खर्द, मिलन गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सतीश कुमार सिंह, अजय मोदी, प्रदीप खर्द, केके गुप्ता, शुभम सरावगी, शौर्य सरावगी, आलोक संडिल्य, भरत सेठ, नरेश गुप्ता, राजू रक्सा, धर्मवीर प्रजापति, अभय यादव, मोहित पुरवार, अनूप खरे, कौशल तिवारी, बृजेश गुप्ता, प्रदीप नगरिया, रवि प्रकाश, अनिल पटेल, नागेंद्र वर्मा और मनु सरावगी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य समन्वयक संजीव त्रिपाठी ने किया। समापन पर सचिव संजीव सरावगी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, विद्यालयों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *