आरपीएफ को देखते ही झाड़ियों में छिपा युवक, सिग्नल केबल समेत धराया
रिपोर्ट नवीन यादव
कोंच। उरई आरपीएफ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे की सिग्नल केबल चोरी की मिल रही सूचना पर आरपीएफ मोंठ की टीम जांच के लिए कोंच पहुंची। रेलवे स्टेशन के पास टीम को देखते ही एक युवक झाड़ियों में जाकर छिप गया। आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर उसे झाड़ियों से बाहर निकाला और दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया रेलवे सिग्नल केबल बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी महेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है।
आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिग्नल केबल चोरी की वारदात में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। आरपीएफ टीम आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए अपने साथ मोंठ ले गई।
रिपोर्ट: नवीन यादव










