मौत के मुंह से महिला को खींच लाया आरपीएफ का जांबाज! चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर रही महिला को एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने बचाया
रिपोर्ट नवीन यादव
शिवपुरी। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला के लिए आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी फरिश्ता बनकर पहुंचे। पलभर की देरी महिला की जान ले सकती थी, लेकिन एएसआई ने अदम्य साहस और गजब की तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया।
साहस और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महिला के ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की स्थिति देखते ही बीरेन्द्र तिवारी ने बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल कार्रवाई की। उनकी तत्परता से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया जांबाज एएसआई का सम्मान
1 सितंबर 2026 को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।
आरपीएफ की बहादुरी को मिला सम्मान
बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी ने एक बार फिर साबित किया कि रेलवे सुरक्षा में तैनात जवान केवल ड्यूटी नहीं निभाते, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों की जिंदगी भी बचाते हैं।
र










