उरई स्टेशन पर डीआरएम की सीधी नजर, व्यवस्थाओं की खुली परतें! ईआई कक्ष से आरपीएफ-जीआरपी कार्यालय तक डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने खंगाली व्यवस्था जल निकासी से यात्री सुविधाओं तक हर मोर्चे पर जांच, अफसरों को दिए सख्त निर्देश संरक्षा और सुगम संचालन में लापरवाही पर नहीं चलेगी ढिलाई

 

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के उरई रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने पहुंचकर यात्री सुविधाओं, संरक्षा और रेल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की व्यवस्थाओं को केवल औपचारिक तौर पर देखने के बजाय विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

 

डीआरएम ने ईआई कक्ष, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/विद्युत एवं कर्षण डिपो, प्रतीक्षालय, आरपीएफ एवं जीआरपी कार्यालय सहित स्टेशन की प्रमुख व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की स्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई।

 

स्टेशन परिसर की जल निकासी व्यवस्था भी डीआरएम की निगाह से नहीं बच सकी। यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यह परखा गया कि यात्रियों को सुविधाएं सुचारु रूप से मिल रही हैं या नहीं।

रेल संचालन की संरक्षा को लेकर भी आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने और यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीआरएम के निरीक्षण से स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों में भी सक्रियता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *