दिल्ली पुलिस की जांच में झांसी जीआरपी का जलवा, पूरी टीम को मिला डीसीपी का प्रशंसा पत्र लापता व्यक्ति की तलाश में झांसी जीआरपी के त्वरित सहयोग ने दिलाई सफलता प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम की तत्परता और तालमेल की सराहना अमित तिवारी, आशुतोष तिवारी, पुष्पेंद्र पाल, भास्कर शुक्ला, मोहित मिश्रा, निशा और ममता दिवाकर भी प्रशंसा के हकदार
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। दिल्ली पुलिस की जांच में प्रभावी सहयोग के लिए जीआरपी थाना झांसी की पूरी टीम को सम्मान मिला है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, भा.पु.से. ने प्रशंसा पत्र जारी कर टीम की तत्परता, बेहतर समन्वय और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है।
थाना पुल प्रहलादपुर, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दर्ज एफआईआर संख्या 217/2026, धारा 137(2) बीएनएस की जांच के दौरान झांसी जीआरपी ने दिल्ली पुलिस की टीम को समय पर सहयोग दिया। इससे लापता व्यक्ति की तलाश और बरामदगी में महत्वपूर्ण मदद मिली।
डीसीपी ने टीम के अंतरराज्यीय समन्वय, टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जांच को आगे बढ़ाने और मामले के सफल परिणाम में अहम योगदान मिला।
प्रशंसा पाने वालों में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अमित तिवारी, आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल पुष्पेंद्र पाल, भास्कर शुक्ला, मोहित मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल निशा और ममता दिवाकर शामिल हैं।
रिपोर्ट: नवीन यादव










