दिल्ली मंडल में URMU को बड़ा झटका, आलोक शर्मा ने साथियों संग NRMU का थामा दामन URMU के मंडल अध्यक्ष ने NRMU में शामिल होकर बदली संगठनात्मक तस्वीर नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला, साथियों ने भी NRMU की सदस्यता ग्रहण की रेल कर्मचारियों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प
रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली। रेल कर्मचारियों के हितों और अधिकारों को लेकर NRMU की नीतियों से प्रभावित होकर URMU के दिल्ली मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा ने अपने साथियों के साथ NRMU की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस अवसर पर NRMU के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्र, केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड एस.के. त्यागी, AIRF महिला अध्यक्ष कामरेड प्रवीण सिंह, NRMU दिल्ली मंडल मंत्री कामरेड अनूप शर्मा, मंडल अध्यक्ष कामरेड विक्रम सिंह, NZRE सोसाइटी के चेयरमैन कामरेड सुखपाल, इलेक्ट्रिक लोको शाखा सचिव विजय पहलवान तथा शाखा अध्यक्ष टी.आर. मीणा मौजूद रहे।
आलोक शर्मा के साथियों समेत NRMU में शामिल होने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस दौरान रेल कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और सुविधाओं को लेकर संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
NRMU ने रेल कर्मचारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।










