रेलवे में महिला सशक्तिकरण की नई हुंकार, एनसीआरईएस शाखा-1 में महिला विंग का गठन दीपा सिंह को अध्यक्ष और मधु को मिली सचिव की कमान चार उपाध्यक्ष और तीन सहायक सचिवों को संगठन में अहम जिम्मेदारी प्रिंसी सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई सभा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई झांसी। महिला सशक्तिकरण को
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। महिला सशक्तिकरण को संगठनात्मक मजबूती देने की दिशा में एनसीआरईएस ने अहम कदम उठाते हुए शाखा नंबर एक में महिला विंग का गठन किया। प्रेम कार्यालय में मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में महामंत्री की स्वीकृति एवं प्रेरणा के उपरांत महिला विंग के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
सर्वसम्मति से श्रीमती दीपा सिंह को शाखा नंबर एक की महिला विंग का अध्यक्ष तथा श्रीमती मधु को शाखा सचिव चुना गया। वहीं श्रीमती मालती, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती संगीता देवी और श्रीमती स्वीटी को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती आशा, श्रीमती सुनीता पाल और श्रीमती सायमा को सहायक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर ने बताया कि श्रीमती दीपा सिंह इंजीनियरिंग विभाग में पेंटर के पद पर, जबकि श्रीमती मधु रेलवे चिकित्सालय में एफएचए के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही संगठन के प्रति पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करती रही हैं।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि महिला विंग संगठन को और मजबूत करने के साथ महिला कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।










