मुख्य टिकट निरीक्षक देव प्रकाश वर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता, नॉन-स्टॉप ट्रेन रुकवाकर तीन बच्चों को मां से मिलाया बच्चों को रोता देख तत्काल लिया संज्ञान, कमर्शियल कंट्रोल की तत्परता से हुआ सुरक्षित मिलन कर्तव्य के साथ इंसानियत की मिसाल—रेलवे टीम के त्वरित समन्वय से परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

प्रयागराज। गाड़ी संख्या 22805 भुवनेश्वर–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक देव प्रकाश वर्मा ने तीन बच्चों को रोते हुए देखा। बच्चों की स्थिति को समझते हुए उन्होंने तत्काल उनसे जानकारी ली और मामले की सूचना कमर्शियल कंट्रोल को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे टीम ने तत्काल समन्वय स्थापित किया। त्वरित प्रयासों के बाद नॉन-स्टॉप ट्रेन को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकवाया गया, जहां तीनों बच्चों को सुरक्षित उनकी मां से मिलाया गया।

मुख्य टिकट निरीक्षक देव प्रकाश वर्मा की सजगता और कमर्शियल कंट्रोल में तैनात मिथिलेश कुमार की तत्परता से बच्चों को समय रहते उनकी मां तक पहुंचाया जा सका। परिवार ने रेलवे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मानवीय प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *