आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवैध शराब पर शिकंजा, 290 लीटर कच्ची शराब पकड़ी 3400 किलो लहन और तीन अवैध भट्ठियां नष्ट, दो अभियोग दर्ज कबूतरा डेरा, पाडरी, मथनपुरा और जरदान डेरा में आबकारी टीम की दबिश

 

झांसी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मनोज कुमार श्रीवास्तव और आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झांसी सुरेश सिंह चौहान मय स्टाफ ने संयुक्त रूप से कबूतरा डेरा, पाडरी, मथनपुरा एवं जरदान डेरा में दबिश दी।

दबिश के दौरान आबकारी टीम ने 290 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके पर शराब तैयार करने के लिए रखा गया 3400 किलो लहन नष्ट करने के साथ ही तीन अवैध भट्ठियों को मौके पर ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

अभियान के दौरान आबकारी टीम ने स्थानीय लोगों को अवैध शराब के निर्माण और सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही जनपद की मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। टीम ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया।

आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *