पत्रकार भी इंसान हैं, उनकी आवाज को सम्मान और सहयोग की जरूरत धूप-बारिश और चुनौतियों के बीच खबरों को समाज तक पहुंचाते हैं पत्रकार पत्रकारों की मेहनत और जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी पत्रकार की नौकरी विज्ञापन पर टिकी है, फिर फोन से दूरी क्यों?

नवीन यादव की क़लम से

समाज की समस्याओं और आम लोगों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फील्ड में काम करने वाले पत्रकार दिन-रात धूप, बारिश और कई तरह की चुनौतियों के बीच रहकर समाचारों का संकलन करते हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

पत्रकारों को केवल अपनी खबर या प्रचार का माध्यम समझना उचित नहीं है। जब कोई पत्रकार किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन की आवाज बनकर उसकी समस्याओं और उपलब्धियों को समाज के सामने रखता है, तो उसके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखना भी समाज की जिम्मेदारी है।

कई बार पत्रकार समाचार के लिए संपर्क करते हैं, लेकिन उनके फोन का जवाब तक नहीं दिया जाता। यह रवैया पत्रकारिता के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है। पत्रकारों की अपनी जरूरतें और मजबूरियां भी होती हैं। इसलिए जरूरी है कि उनके साथ संवाद बनाए रखा जाए, उनके कार्य का सम्मान किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर नैतिक एवं आर्थिक रूप से सहयोग भी किया जाए।

पत्रकार समाज की आवाज हैं, उन्हें केवल इस्तेमाल करने के बजाय सम्मान, सहयोग और विश्वास देना भी समाज की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *