ट्रेन लेट हुई तो परीक्षार्थियों के मददगार बने DRM अमित सरन, इंस्पेक्शन कोच से पहुंचाया अगले स्टेशन शाहपुर पटोरी स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की परेशानी देख सोनपुर रेल मंडल के DRM अमित सरन ने लिया मानवीय फैसला
रिपोर्ट नवीन यादव
समस्तीपुर। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के सामने समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई। इसी दौरान सोनपुर रेल मंडल के DRM अमित सरन ने परीक्षार्थियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया।
बताया गया कि परीक्षा में शामिल होने जा रहे कई परीक्षार्थी ट्रेन के विलंब के कारण चिंतित थे। स्थिति को देखते हुए DRM अमित सरन ने अपने निरीक्षण कोच से परीक्षार्थियों को अगले स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि वे समय रहते अपनी परीक्षा में शामिल हो सकें।
DRM अमित सरन के इस मानवीय कदम की परीक्षार्थियों ने सराहना की। रेलवे अधिकारी की संवेदनशीलता से न केवल परीक्षार्थियों को राहत मिली, बल्कि समय की अहमियत को समझते हुए तत्काल निर्णय लेने का संदेश भी सामने आया।
रिपोर्ट: नवीन यादव










