गणेश विसर्जन को लेकर आरपीएफ अलर्ट, सिमरधा मार्ग पर रेलवे फाटक पर ड्यूटी बांध के पास रेल लाइन किनारे पहुंचने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के आदेश

 

 

*झांसी।* गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती। सिमरधा पहुंच बांध, जो रेल लाइन के किनारे स्थित है, की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे फाटक पर आरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई।

यह व्यवस्था डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के आदेश पर की गई। रेलवे फाटक पर तैनात आरपीएफ जवान विसर्जन के लिए आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही के दौरान रेलवे फाटक और आसपास के रेल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आरपीएफ जवानों को रेलवे फाटक पार करते समय लोगों को सावधानी बरतने तथा रेल सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए तैनात किया गया है।

रेलवे लाइन के किनारे स्थित बांध की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी रेल पटरियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और फाटक पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

 

*रिपोर्ट:* नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *