रेलवे खानपान पर कसा शिकंजा, पंकज त्रिपाठी की टीम ने झांसी-ललितपुर तक मारा धावा डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर औचक जांच, वंदे भारत में गेट लॉक कर रहा आइस बॉक्स हटाया; अनधिकृत सामान जब्त चाय के पैकेट के साथ छोटे पेपर कप मिले, मौके पर नष्ट कराए
रिपोर्ट नवीन यादव अमर स्तम्भ
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर औचक जांच, वंदे भारत में गेट लॉक कर रहा आइस बॉक्स हटाया; अनधिकृत सामान जब्त
चाय के पैकेट के साथ छोटे पेपर कप मिले, मौके पर नष्ट कराए
झांसी। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर रेलवे खानपान व्यवस्था में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में झांसी स्टेशन से ललितपुर स्टेशन तक ट्रेनों की पैंट्रीकारों और खानपान स्टॉलों का औचक निरीक्षण किया गया। चेकिंग अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक साकेत शुक्ला, खानपान निरीक्षक अशोक रैकवार और राजेश यादव मौजूद रहे।
गाड़ी संख्या 22470 वंदे भारत में निरीक्षण के दौरान चाय के एक पैकेट के साथ छोटे पेपर कप पाए गए, जिन्हें तत्काल नष्ट कराया गया। कोच संख्या सी-9 में गेट के पास एक आइस बॉक्स रखा मिला। इससे गेट लॉक होने की स्थिति सामने आने पर चेकिंग टीम ने उसे तत्काल हटवाया।
ललितपुर में अनधिकृत आइटम मिले, जब्ती के बाद पार्सल में जमा
ललितपुर स्टेशन स्थित ग्रोसरी स्टॉल की जांच में कुछ अनशॉर्टलिस्टेड आइटम पाए गए। इन्हें जब्त कर पार्सल कार्यालय में जमा कराया गया। स्टेशन पर स्थित समस्त खानपान स्टॉलों की भी जांच की गई।
बिना वैध दस्तावेज ई-कैटरिंग के तीन युवकों पर ₹4,045 का चार्ज
निरीक्षण के दौरान ई-कैटरिंग के माध्यम से खाना देने पहुंचे तीन युवकों की जांच की गई। उनके पास वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। चेकिंग स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए तीनों पर कुल ₹4,045 का चार्ज किया।
12137, 12138, 12808 और 19167 की पैंट्रीकारें भी जांचीं
अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12137, 12138, 12808 और 19167 की पैंट्रीकारों का भी औचक निरीक्षण किया गया। झांसी से ललितपुर तक चले इस अभियान में खानपान सामग्री और संचालन व्यवस्था की मौके पर जांच की गई।










