सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर पड़ा कटा पेड़, हादसे का इंतजार? राहगीरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अधिकारियों से तत्काल ध्यान देने की मांग

झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के ऊपर सड़क किनारे कटा हुआ पेड़ पड़ा होने की सूचना सामने आई है। ओवरब्रिज पर लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर पड़ा पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ संभावित दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नगर निगम झांसी के संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर कटा हुआ पेड़ हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *