एक्सक्लूसिव न्यूज़ भारतीय रेल में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी, 2028 तक 20 प्रतिशत का लक्ष्य लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ, टीटीई,इंजीनियर, सहित कई पदों पर बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली । भारतीय रेल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2014 में रेलवे के कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 6.6 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 8.5 प्रतिशत से अधिक हो गई है। रेलवे में महिला भागीदारी को और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2028 तक इसे 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाएं जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ, टीटीई , इंजीनियर , सहित कई पदों पर महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रही हैं। परिचालन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी रेलवे में बदलते कार्य परिवेश को दर्शाती है।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रोजगार के अवसरों के विस्तार और महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। रेलवे में महिलाओं की हिस्सेदारी को 2028 तक 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होने पर कार्यबल में उनकी भागीदारी और व्यापक होने की उम्मीद है।










