सेवा में उत्कृष्टता पर झांसी जीआरपी के छह जवान सम्मानित गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए अलंकृत एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने किया सम्मान, डीएसपी सलिम खान रहे मौजूद झांसी, ललितपुर और मानिकपुर में तैनात पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

 

रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी। कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए जीआरपी अनुभाग झाँसी में तैनात छह पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी सलिम खान मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक रेलवे ने उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित पुलिसकर्मियों को सेवा में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इन छह पुलिसकर्मियों को मिला पदक

मुख्य आरक्षी शस्त्रागार पवन कुमार यादव — जीआरपी लाइन झाँसी।

मुख्य आरक्षी मोहम्मद अकरम — थाना जीआरपी ललितपुर।

मुख्य आरक्षी गिरजेश कुमार — थाना जीआरपी झाँसी।

मुख्य आरक्षी चन्द्रपाल सिंह परमार — जीआरपी लाइन झाँसी।

मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव — थाना जीआरपी मानिकपुर।

मुख्य आरक्षी राकेश कुमार — थाना जीआरपी ललितपुर।

पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने बधाई दी। समारोह में उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *