आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी मिष्ठान खिलाकर जताया हर्ष, शीर्ष नेतृत्व का व्यक्त किया आभार

रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के मनोनयन पर झाँसी में कांग्रेसजनों ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, सीनियर एडवोकेट एवं पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस पार्टी, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव, निर्वतमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, रघुराज शर्मा, डॉ. विजय भारद्वाज, योगेंद्र सिंह ‘परीक्षा’, पंकज मिश्रा ‘नोटा’, जगमोहन मिश्रा, प्रदीप झा, प्रभु दयाल कुशवाहा और अभिषेक शर्मा ‘बंटी’ सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *