इंतजार की घड़ियां खत्म!  डीजी जीआरपी प्रकाश डी. करेंगे झांसी के नए थाना भवन का लोकार्पण बुधवार, 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा समारोह, आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित भवन का होगा उद्घाटन

   

झांसी। लंबे इंतजार के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), झांसी के नवनिर्मित थाना भवन के लोकार्पण की घड़ी आ गई है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी. (आईपीएस) बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे नए थाना भवन का लोकार्पण करेंगे। उनके हाथों होने वाले इस उद्घाटन समारोह को झांसी में रेलवे पुलिस की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समारोह में शामिल होने के लिए रेलवे पुलिस अधीक्षक, झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) की ओर से आमंत्रण दिया गया है।

डीजी प्रकाश डी. के हाथों खुलेगा आधुनिक सुविधाओं वाले भवन का द्वार

नवनिर्मित जीआरपी थाना भवन में पुलिसकर्मियों की कार्यसुविधा और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। भवन में मेस, रसोईघर, भोजन कक्ष, मीटिंग हॉल, अतिथि कक्ष, अधिकारियों के लिए अलग अतिथि कक्ष और उपनिरीक्षकों के लिए अलग कमरे बनाए गए हैं।

इसके अलावा पूछताछ कक्ष, विवेचना कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार और डिजिटल पुलिसिंग के लिए सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष की व्यवस्था है। महिला विश्राम कक्ष, पिंक टॉयलेट, आगंतुक कक्ष और हवालात सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्रियों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई पर रहेंगी निगाहें

नए भवन के शुरू होने से जीआरपी की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाने और यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन पर चोरी, जेबकतरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बेहतर पुलिसिंग भी जरूरी होगी।

अब सभी की निगाहें डीजी जीआरपी प्रकाश डी. के हाथों होने वाले लोकार्पण समारोह पर टिकी हैं। आधुनिक भवन का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब पर्याप्त पुलिस बल, सक्रिय निगरानी और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

रिपोर्ट: नवीन यादव

VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *