कानपुर देहात में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग का सख्त पहरा, POS मशीन से 100% स्कैनिंग के निर्देश, 59 लीटर अवैध शराब बरामद

 : क्यूआर कोड से मदिरा स्टॉक का सत्यापन, दुकानदारों को बिना स्कैनिंग शराब बिक्री नहीं करने की हिदायत; दबिश में चार अभियोग दर्ज

 

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त, कानपुर प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी, कानपुर देहात ने विभागीय स्टाफ के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। साथ ही, रैंडम आधार पर क्यूआर कोड को एक्साइज एप से स्कैन कर मदिरा की प्रामाणिकता का सत्यापन किया गया। आबकारी अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत मदिरा की स्कैनिंग करने के बाद ही बिक्री सुनिश्चित की जाए, ताकि बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और नियमों का उल्लंघन न हो।

वहीं, आबकारी विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 59 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान चार अभियोग पंजीकृत किए गए। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और शराब दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में सख्ती का संदेश दिया गया है।

सम्पादक: आलोक प्रकाश

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *