मतदान में होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला; स्नातकों के अधिकार, पुरानी पेंशन और रोजगार के मुद्दों पर मांगा समर्थन स्नातक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय शिवशंकर पटेल ने राजनीतिक दलों के सामने खड़ी की चुनौती
झांसी-इलाहाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी माहौल गरम इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र में इस बार चुनाव रोचक हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वे लगातार स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। पटेल ने कहा कि स्नातकों के अधिकारों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली उनकी प्राथमिकता है। बेरोजगारी और संविदा कर्मचारियों की समस्याएं भी उनके चुनावी मुद्दों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे। क्षेत्र के शिक्षकों, युवाओं और कर्मचारियों से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी ने परंपरागत दलों को कड़ी चुनौती दी है। प्रचार अभियान में शिक्षा व्यवस्था सुधार और युवा रोजगार को लेकर चर्चा सबसे अधिक है।
संपादक: आलोक प्रकाश | रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










