उत्तर मध्य रेलवे में यात्री संवाद से बेहतर होंगी सुविधाएं, महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने यात्रियों से लिया फीडबैक

 

सूबेदारगंज स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों से रूबरू हुए महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जोन में यात्री संवाद को बेहतर रेल सेवाओं और सुविधाओं का आधार बनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी समस्याओं, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महाप्रबंधक ने यात्रियों से ट्रेन में साफ-सफाई, स्वच्छता तथा अन्य यात्री सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ एवं बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

इस संवाद का उद्देश्य यात्रियों की वास्तविक जरूरतों और अपेक्षाओं को समझते हुए रेलवे की व्यवस्थाओं में सुधार करना है। यात्रियों से सीधे बातचीत कर मिलने वाला फीडबैक रेल प्रशासन को कमियों की पहचान करने और सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता बनाए रखने और यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में यात्री संवाद को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। महाप्रबंधक का यह संवाद यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने तथा रेल सेवाओं को अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | सम्पादक: आलोक प्रकाश | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *