समर वैकेशन पर रेलवे का ‘मेगा प्लान’, 15 जुलाई तक होगी 18,200 ट्रिप, कन्फर्म टिकट की टेंशन होगी खत्म!

समर वैकेशन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 15 जुलाई तक 18,200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने का प्लान बनाया है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी.

भारतीय रेलवे ने सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए, गर्मी के मौसम के लिए 18,200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने का ऐलान किया है. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक, अप्रैल, मई और जून के पीक महीनों में यात्रियों को बिना किसी रुकावट के सफर का अनुभव देने के लिए रेल मंत्रालय ने कुल 908 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है. इन ट्रेनों को अलग-अलग ज़ोन में इस तरह से बांटा गया है ताकि छुट्टियों पर जाने वाले यात्रियों और घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों की भारी भीड़ को आसानी से संभाला जा सके.

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ये ट्रेनें 15 अप्रैल से शुरू हो गई हैं और 15 जुलाई, 2026 के बीच चलेंगी. रिपोर्ट के अनुसार, इन सेवाओं का एक बड़ा हिस्सा खास तौर पर 660 ट्रेनें, जिनसे 11,000 से ज्यादा ट्रिप होंगी. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने के लिए एडवांस रिजर्वेशन का समय मिल जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *