Akshay: 30 साल पहले अक्षय ने जिससे लड़ाया इश्क, ‘भूत बंगला’ में वो 4 साल छोटी एक्ट्रेस बनीं मां, यहां एक पेंच है!

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में कई राज हैं, जिनका खुलासा फिल्म देखने के बाद ही होगा. इस फिल्म का क्लाइमैक्स अच्छा है, जिसे देखकर मजा आता है. पर BGM सुनकर उतना मजा नहीं आता, जितना सोचा था. पर आज हम आपको अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे. यह वही एक्ट्रेस है, जिससे 30 साल पहले खूब इश्क लड़ाया था. फिल्म में दोनों के रोमांटिक सीन दिखे थे. जानिए किस एक्ट्रेस की यहां बात हो रही है?

क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी? यह इस हफ्ते क्लियर हो जाएगा. क्योंकि असली परीक्षा ही वीक डेज में होती है और फिल्म का कारोबार मंडे को बुरी तरह गिरा है. कमाई में 70 परसेंट से ज्यादा कमी आई है. हालांकि, यह एक अच्छी फिल्म है. जिसका क्लाइमैक्स आपको जितना हैरान करता है, उतना ही जबरदस्त है. क्योंकि वधुसुर का सामना अक्षय कुमार से होता है. खैर, इस फिल्म में कई सारे एक्टर्स हैं, जिनके किरदार फिल्म में कुछ न कुछ एडिशनल जोड़ रहे हैं. पर हम बात करेंगे 54 साल की उस एक्ट्रेस की, जिसके कुछ ही फ्रेम वामिका गब्बी पर भारी पड़ गए. अक्षय कुमार की मां बनी ये एक्ट्रेस 30 साल पहले उनसे इश्क लड़ा चुकी हैं. जानिए यहां किसकी बातें हो रही हैं?

अक्षय कुमार ने फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाया है. जिसकी मुलाकात वामिका गब्बी से होती है और जल्द ही इस किरदार को उनसे प्यार हो जाता है. दोनों की फिल्म में कुछ खास लव स्टोरी देखने को नहीं मिली है. पर यह कहानी असल में उतनी उलझी है, जितनी लगती नहीं है. पर आगे खबर में खूब सारे स्पॉइलर हैं, तो अपने रिस्क पर ही पढ़िएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *