शंख बजाने का सही समय क्या है? भूलकर भी न करें ये गलतियां!

भारतीय संस्कृति में शंख का स्थान बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण है. इसे केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी का भाई और विजय व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शंख बजाने के भी कुछ कड़े नियम होते हैं? गलत समय या गलत तरीके से शंख बजाना शुभ के बजाय अशुभ फल भी दे सकता है.

हिंदू धर्म में शंख का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. पूजा-पाठ, आरती और शुभ कार्यों की शुरुआत शंखनाद से करना एक प्राचीन परंपरा रही है. मान्यता है कि शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शंख बजाने का भी एक सही समय और सही तरीका होता है. गलत समय या गलत तरीके से शंख बजाने से इसके लाभ कम हो सकते हैं, बल्कि कुछ मामलों में यह अशुभ भी माना जाता है. आइए जानते हैं शंख बजाने का सबसे सही समय कौन से होता है और किस समय शंख बजाने से बचना चाहिए.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शंख बजाने का सबसे सही समय सुबह और शाम का होता है. सुबह यानी सूर्योदय के समय शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और दिन शुभ बनता है. वहीं शाम को सूर्यास्त के समय शंख बजाने से दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है और वातावरण में शांति बनी रहती है. इसके अलावा, पूजा, आरती, हवन या किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में शंखनाद करना बहुत ही शुभ माना गया है. विशेष रूप से संध्या आरती के समय शंख बजाने का महत्व अधिक होता है, क्योंकि उस समय वातावरण में ऊर्जा परिवर्तन होता है.

शंख बजाने के फायदे

शंख की ध्वनि केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी लाभकारी मानी जाती है. इसकी आवाज से वातावरण में मौजूद कई प्रकार के सूक्ष्म जीवाणु नष्ट होते हैं. साथ ही, शंख बजाने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और श्वसन तंत्र मजबूत होता है. धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि शंखनाद से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यही कारण है कि मंदिरों और घरों में पूजा के समय शंख बजाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *