बबीना में कच्ची शराब की भट्ठी पर पुलिस का छापा, 20 लीटर शराब बरामद फायरिंग रेंज के किनारे चल रहा था अवैध शराब बनाने का खेल, एक आरोपी गिरफ्तार भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण जब्त, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

झांसी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठी समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:15 बजे सेना क्षेत्र बबीना कैंट की फायरिंग रेंज के किनारे ग्राम बैदोरा में अवैध कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बबीना थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बृजपाल पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी ग्राम बैदोरा, थाना बबीना, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान एक पिपिया में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, नाजायज शराब, नमूना-मुहर तथा एक भट्ठी और शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए।

आबकारी अधिनियम में मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 317/2026, धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर अनुपम कुशश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नुकील सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश प्रजापति, कांस्टेबल अभिषेक कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *