डेनियल साइमन का सवाल: गड़िया बांध से रेलवे पानी तो ले रहा है, लेकिन रखरखाव भगवान भरोसे! पानी का उपयोग रेलवे करे, लेकिन बांध की बदहाली दूर करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा गड़िया बांध से पानी का उपयोग किए जाने के बावजूद इसके रखरखाव की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। डेनियल साइमन, पुत्र एवं समाजसेवी, ने बांध की बदहाली को लेकर रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

डेनियल साइमन का आरोप है कि रेलवे बांध से पानी तो ले रहा है, लेकिन इसके रखरखाव पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा। बांध तक पहुंचने वाले रास्ते पर रेलवे का गेट और दूर-दूर तक फैली काई इसकी बदहाली को दर्शाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस जलस्रोत से रेलवे को लाभ मिल रहा है, उसकी देखरेख की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

डेनियल साइमन के अनुसार, इस मामले पर देश की सर्वोच्च अदालत भी विचार कर रही है। ऐसे में बांध की वास्तविक स्थिति, रखरखाव की व्यवस्था और संबंधित विभागों की जवाबदेही को लेकर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

अब सवाल यह है कि गड़िया बांध के संरक्षण और रखरखाव के लिए रेलवे प्रशासन क्या कदम उठा रहा है?

इस मामले की दूसरी कड़ी कल।

डेनियल साइमन
पुत्र एवं समाजसेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *