लो कर दी तुम्हारी बेटी की हत्या… यूपी में प्रेमी ने सीने पर पैर रखकर चुन्नी से दबाया गला, वीडियो बना सबूत
शामली के सोंटा रसूलपुर में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, जब उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा।
थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में शुक्रवार को जब बंद कमरे का गेट खुला, तो हत्यारोपित के मुंह से निकले ये शब्द वहां मौजूद स्वजन और पुलिसकर्मियों के कानों में सीधे उतर गए। इस खौफनाक अंत के वे पांच मिनट ऐसे थे, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी।
स्वजन की मौजूदगी के बावजूद सिरफिरे ने बंद कमरे के भीतर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना का वीडियो सबूत के तौर पर मृतका के भाई और चचेरे भाई ने कमरे की खिड़की से फोन में कैद कर लिया। वह फोन भी पुलिस के कब्जे में है।
शुक्रवार को गांव निवासी शमशाद रेहड़ा चलाने के लिए थानाभवन गया था। इत्तेफाक रहा कि उसका मोबाइल फोन घर ही रह गया। रेशमा के अलावा अन्य स्वजन दूसरों के खेत में कार्य करने चले गए थे। गर्मी के चलते स्वजन रोजाना से पहले शुक्रवार को जल्द ही घर आ गए।
स्वजन की गैर मौजूदगी में घर बुलाए गए प्रेमी अली मोहम्मद को जब अहसास हुआ कि अब वह नहीं बच सकता तो उसने गुस्से में प्रेमिका को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। कमरे के अंदर से युवती की चीख-पुकार शुरू हो गई, जिसे सुनकर बाहर खड़े स्वजन के हाथ-पांव फूल गए।
कमरे का मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण जब स्वजन अंदर नहीं घुस पाए, तो मृतका के भाई और चाचा के लड़के ने दौड़कर कमरे के पीछे बने लोहे की खिड़की से वीडियो बनाया।










