झांसी में साहू समाज की पहल: विधायक निधि से बनेगा धर्मशाला हॉल और मां कर्मा धाम में शेड

झांसी आज दिनांक 23.5.2026 को साहू समाज का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारी नेता संतोष साहू के नेतृत्व में विधायक रवि शर्मा से मिला एवं नगरा प्रेम नगर स्थित साहू धर्मशाला में एक हॉल निर्माण एवं आतिया तालाब स्थित मां कर्मा धाम की संपूर्ण छत पर शेड का निर्माण कार्य विधायक निधि द्वारा कराए जाने का अनुरोध किया समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि दोनों भवनों का उपयोग साहू समाज एवं अन्य सभी समाज के निर्धन परिवारों को सामुदायिक केंद्र के रूप में शादी इत्यादि कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जाता है ताकि फिजूल खर्ची पर रोक लगे इन भावनों को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए समय-समय पर कार्य कराए जाते हैं विधायक रवि शर्मा ने कहा कि अति शीघ्र एस्टीमेट बनवाकर पर्याप्त धनराशि जनहित के दोनों प्रोजेक्ट के लिए अनुमोदित की जाएगी प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान उपसभापति प्रियंका साहू, पार्षद बाल स्वरूप साहू ,जिला साहू समाज के महामंत्री अविनाश माते, भाजपा नेता अरुण साहू, बुंदेलखंड शटरिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू ,आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण साहू, सिविल डिफेंस से राजकुमार साहू, महेंद्र साहू, नितिन साहू ,अनिल कुमार साहू ,धनीराम साहू, रामबाबू साहू ,पवन साहू, गजेंद्र साहू नगरा आदि सम्मिलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *