Jhansi News: एक्टिवा की टक्कर से महिला कर्मचारी की मौत

झांसी। तेज रफ्तार एक्टिवा की टक्कर से ई-स्कूटी में सवार राज्य कर्मचारी बीमा निगम में तैनात महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे की तहरीर पर नवाबाद थाना पुलिस ने एक्टिवा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जालौन जिले के गांव गोहन निवासी रिषभ भास्कर ने नवाबाद थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी मां राज्य कर्मचारी बीमा निगम में झांसी में तैनात है। वह यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ईसाई टोला में मां के साथ रहता है। दो जून की सुबह 9.50 बजे कार्यालय छोड़ने के लिए ई- स्कूटी से जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से पीली एक्टिवा लेकर आ रही महिला ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। रिषभ भास्कर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला एक्टिवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि टर मारने वाली महिला चालक की पहचान की जा सके। मृतका की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *