झांसी के मिथुन ने सगी बुआ की लड़की से की थी लव मैरिज, सात वर्ष बाद उसकी हत्या के बाद खुद को मार ली गोली
मिथुन ने पुक्खन को गोली मार दी। इसके साथ ही उसने तमंचे से खुद को भी गोली मार ली। थोड़ी देर में घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
सगी बुआ की बेटी से लव मैरिज के बाद मिथुन ने छह वर्ष बाद फिर प्रेम विवाह तो किया, लेकिन पहले वाली को भूल नहीं सका। पहले वाली ने घर छोड़ा और मथुरा में अपना बेटा लेकर रहने लगी। मिथुन ने उसको बुलाने का प्रयास किया और न आने पर गुरुवार को मथुरा में उसकी हत्या कर दी। इसके थोड़ी देर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। इस घटना से दोनों के परिवार में शोक की लहर है और पुलिस ने मथुरा में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।
बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरावारी में गांधी नगर के बालकिशन विश्वकर्मा के बेटे मिथुन को अपनी सगी बुआ की बेटी से प्रेम हो गया। दतिया के बसई थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा की पुक्खन पुत्री रामगोपाल से वह विवाह करना चाह रहा था, लेकिन सगी रिश्तेदारी होने के कारण दोनों के परिवार वालों ने इन संबंधों का विरोध किया। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह न करते हुए वर्ष 2019 में प्रेम विवाह कर लिया। पुक्खन के साथ शादी से नाराज मिथुन को उसके परिवार ने उसको स्वीकार नहीं किया तो वह गांधी नगर में ही किराए से कमरा लेकर रहने लगा। उसके व पत्नी के परिवार वाले उनसे किसी प्रकार का रिश्ता अथवा बोलचाल नहीं रखते थे। इसके कुछ समय बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया और वहां कार चलाने लगा।
मिथुन की मां प्रेमवती ने बताया कि उनका बेटा शादी के बाद पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। वहां से वापस नहीं आया। इस बीच उनके एक बेटा भी हुआ। कुछ दिन पहले मां का हाथ टूट गया था। इसकी जानकारी होने पर मिथुन अपनी पत्नी पुक्खन के साथ झांसी अपने घर आया था। बेटे-बहू ने खूब सेवा की और उनके ठीक होने पर वे वापस चले गए।
मिथुन की दूसरी शादी के बाद हुई थी चौकी में पंचायत
स्पा सेंटर में काम करने लगी थी पुक्खन
झांसी से मथुरा गया मिथुन
मिथुन की बहन राशि व मां ने बताया कि वह पांच दिन पहले फिर गांव आया था। परिवार के साथ रहा, लेकिन बहुत परेशान था। गुरुवार को दिन में लगभग 12 बजे वह घर से यह कहते हुए निकला कि पिता से मिलने जा रहा है। इसके बाद वह कब और कैसे मथुरा पहुँचा और घटना को अंजाम दिया। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो भाई राधे उसे बार-बार फोन लगाता रहा। किसी पुलिस वाले ने उसका फोन उठाया और घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर पिता व भाई मथुरा चले गए।
मिथुन गुरुवार की अपने घर से दिन में निकल गया। रात लगभग 9 बजे मथुरा में हाइ-वे थाना क्षेत्र की सूर्यलोक कॉलोनी में किराए से रहने वाली अपनी पहली पत्नी पुक्खन के पास गया। वहां दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद मिथुन ने पुक्खन को गोली मार दी। इसके साथ ही उसने तमंचे से खुद को भी गोली मार ली।






