युवाओं के लिए बंपर मौका! Delhi Talent Hunt में दिखाएं अपना हुनर, जीतें 2.5 लाख रुपये तक का इनाम
दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए ‘दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान’ स्कीम शुरू की है, जिसमें 16-35 वर्ष के दिल्ली निवासी मुफ्त में पंजीकरण कर सकते हैं।
क्या आपमें भी कोई खास हुनर है? क्या आप सिंगिंग, डांसिंग या थियेटर का शौक रखते हैं? अगर हां, तो दिल्ली सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है।दिल्ली के युवाओं के सपनों को एक नई दिशा देने के लिए ‘दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान’ (Delhi Talent Hunt 2026) की शुरुआत की गई है।
इस बेहतरीन पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के उभरते हुए कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और उनके टैलेंट को पहचान दिलाना है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है। जी हां, इसका रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से फ्री है।
किसे मिलेगा मौका और क्या है इनाम?
अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और आपकी उम्र 16 से 35 वर्ष के बीच है, तो आप इस टैलेंट हंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले विजेताओं पर पैसों की बारिश होने वाली है। सरकार की तरफ से विजेताओं को लाखों रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 2.5 लाख रुपये तक की शानदार राशि तय की गई है।
इन 7 श्रेणियों में दिखा सकते हैं अपना टैलेंट
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस टैलेंट हंट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को 7 प्रमुख श्रेणियों में अपनी कला को निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आप अपनी रूचि के अनुसार इन श्रेणियों में भाग ले सकते हैं:
- सिंगिंग और म्यूजिक
- नृत्य
- थिएटर और अभिनय
- कविता
- शिल्प कला
- विजुअल या डिजिटल आर्ट
- फाइन आर्ट्स
-
कपिल मिश्रा के अनुसार, नकद इनाम जीतने के साथ-साथ यह मंच युवाओं के करियर और उनकी कलात्मक उड़ान के लिए आगे के कई नए रास्ते भी खोलेगा। कैसे होगा विजेताओं का चयन?
इस प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया बहुत ही पारदर्शी और दो चरणों वाली है:
- जोनल लेवल ऑडिशन: सबसे पहले विधानसभा स्तर पर प्रतियोगियों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
- मूल्यांकन: प्रतिभाओं की परख के लिए 75% नंबर विशेषज्ञ जूरी द्वारा दिए जाएंगे, जबकि 25% नंबर पब्लिक वोटिंग के आधार पर तय होंगे।
-
ऐसे करें फ्री में रजिस्ट्रेशन
अगर आप भी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन करें:
- रजिस्ट्रेशन शुरू करें: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Register Now’ के बटन पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और उस टैलेंट श्रेणी को चुनें जिसमें आप भाग लेना चाहते हैं।
- वीडियो अपलोड करें: अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपना एक बेहतरीन ‘ऑडिशन वीडियो’ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें: सारी जानकारी को एक बार चेक करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।






