देर रात धागा बटन की दुकान में लगी आग, चीता मोबाइल की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चौक में देर रात धागा बटन की दुकान में आग भड़क गईं। सुरक्षा में मौजूद चीता मोबाइल मौके पहुंची ओर आनन फानन में फायर बिग्रेड की सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फ़िलहाल इस आगजनी की घटना में लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र मानिक चौक बाजार में मिशन कंपाउंड निवासी रोशन गुप्ता की श्याम ब्रदर्स के नाम से धागा बटन की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रोशन अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दुकान में धुआं निकलने लगा। भयंकर धुआं को देख वहां मुस्तैद चीता मोबाइल ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती धुआं आग की बड़ी बड़ी लपटों में तब्दील हो गया। आग ने पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग की बड़ी बड़ी लपटें देख आस पास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। दो मंजिला बनी दुकान से निकल रही भयंकर आग की लपटों पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस आगजनी की घटना में लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है। दुकान में आग लगने का कारण बिजली तारों से शॉट सर्किट होने पर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






