प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मढ़िया महादेव मंदिर में हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना
झांसी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी द्वारा मढ़िया महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष Sudhir Singh के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात भव्य कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक Ravi Sharma अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा के साथ उपस्थित रहे। श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र आर्य, पार्षद नितेंद्र सिंह परिहार, संजीव लाला सहित भारतीय जनता पार्टी महानगर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना करते हुए उनके सफल नेतृत्व की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया तथा सामूहिक आरती संपन्न हुई। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। धार्मिक आस्था, राष्ट्रभावना और संगठनात्मक एकता से ओतप्रोत यह आयोजन श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।






