सदर विधायक पं. रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों का पिटारा, मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा देने की उठाई मांग
झांसी। झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर झांसी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। विधायक ने मुख्यमंत्री को मांगों का एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए मेडिकल कॉलेज को एम्स के समकक्ष सुविधाएं प्रदान करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी बुंदेलखंड का प्रमुख शहर होने के बावजूद स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभी भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि झांसी मेडिकल कॉलेज को उन्नत सुविधाओं से लैस करते हुए उसे एम्स के समान विकसित किया जाए, ताकि बुंदेलखंड के लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर न जाना पड़े।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।
विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे झांसी और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को नई गति मिले










