थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन. कोलांची, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में नशीले पदार्थों एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना जीआरपी झांसी, आरपीएफ एवं क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम ने एक अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में गुरुवार को रेलवे स्टेशन झांसी से चित्रा चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए रानू वर्मा उर्फ हेमन्त कुमार (27 वर्ष) निवासी नई बस्ती, कटेरा हवेली, थाना कोतवाली झांसी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में हरियाणा एवं चंडीगढ़ मार्का 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी झांसी में मु.अ.सं. 215/2026, धारा 63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली झांसी में मु.अ.सं. 106/2015, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पहले से दर्ज है।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी

  • थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव
  • उपनिरीक्षक अजय कुमार, थाना जीआरपी झांसी
  • आरपीएफ एवं क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम के अन्य सदस्य

यह कार्रवाई रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *